P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 20 सितम्बर अशोकनगर जिले के दौरे पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 20 सितम्बर अशोकनगर जिले के दौरे पर

मुख्यमंत्री का आज का दौरा कार्यक्रम

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी आज 20 सितम्बर अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12.20 बजे भोपाल से अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा के ग्राम रूसल्ला रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम में रुसल्ला में “सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम” में शामिल होंगे। स्व. रघुवीरसिंह यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.20 बजे रुसल्ला से भोपाल रवाना और दोपहर 3.15 बजे भोपाल आगमन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा पखवाड़े के तहत गुरूवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ‘‘चलो जीते हैं‘‘ देखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा पखवाड़े के तहत गुरूवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ‘‘चलो जीते हैं‘‘ को प्रदेश शासन के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पूरा जीवन ही राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश और जनता की सेवा के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री जी खदान से निकले हुए कोहिनूर हीरे की तरह वैश्विक मंच पर चमक रहे हैं। उन्होंने बचपन में कई संघर्षों से जूझकर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन ही अनुकरणीय है। देश और जनता की सेवा कैसी करनी चाहिए यह भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी के जीवन से सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए प्रधानमंत्री जी के जीवन को दिखाया गया कि कैसे एक गरीब घर का बेटा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत माता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।

प्रधानमंत्री जी के जीवन से हम सभी को देश और जनता की सेवा का कार्य सीखना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह कोयले की खदान से हीरा निकालना बहुत कठिन होता है, लेकिन जब हीरा निकलकर चमकता है तो खदान धन्य हो जाती है। उसी प्रकार जब एक व्यक्ति गरीबी, कठिन परिस्थितियों, संघर्षों से निकलकर आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में वैश्विक पटल पर भारत का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं तब पूरा देश ऐसे प्रधानमंत्री पर गौरवान्वित है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी के जीवन से सीखना चाहिए कि कैसे कठिन परिस्थितियों में एक व्यक्ति अपनी मेहनत, लगन, निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ते हुए भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रित देश का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का 75वां जन्मदिन पूरा देश मना रहा है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं।

सेवा पखवाड़े के तहत ही प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ‘‘चलो जीते हैं’’ को आज कार्यकर्ताओं के साथ देखा है। हम सबकी कामना है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बने। हम सभी की शुभकामनाएं हैं प्रधानमंत्री जी दीर्घायु हों और इसी तरह निरोगी रहते हुए दुनिया का मार्गदर्शन करते रहें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट