P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशPM Modi Birthday Gift for Women: अपने जन्मदिन पर मोदी ने महिलाओं...

PM Modi Birthday Gift for Women: अपने जन्मदिन पर मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा…

अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ने देशभर की महिलाओं को दिया तोहफा...

PM Modi Birthday Gift for Women: मध्यप्रदेश के धार से प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। घर में मां ठीक रहे, तो पूरा घर ठीक रहता है। मां बीमार हो जाए, तो पूरे परिवार की व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। इसीलिए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान माताओं बहनों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए किया बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि एक भी महिला गंभीर बीमारी का शिकार न हो। कई बीमारियों की जांच नहीं होने पर जान का खतरा हो जाता है और इन्हें शुरुआती दौर में पहचानना जरूरी है। इस अभियान में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बीपी, शुगर, कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। माताओं-बहनों ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

यही भी पढ़ें – PM मोदी बोले – स्वदेशी पर रहेगा फोकस, पढ़ें पूरी खबर – Khabar Digital

2 अक्टूबर विजयदशमी तक चलेगा स्वास्थ्य जांच अभियान

प्रधानमंत्री मोदी ने माताओं-बहनों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी संकोच के इन स्वास्थ्य शिविरों में जांच जरूर कराएं। इन सभी शिविरों में महंगी से महंगी जांच मुफ्त होगी और दवाइयां भी मुफ्त मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नारियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं है। आने वाले समय में आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच बड़े काम आएगा। यह अभियान 2 अक्टूबर विजय दशमी तक निरंतर चलेगा। माताएं-बहनें थोड़ा समय अपने स्वास्थ्य के लिए भी निकालें। अभियान में लाखों कैंप लगेंगे। आज से ही बड़ी संख्या में जांच शुरू हो गई हैं। कोई मां-बेटी जांच से छूट न जाए, हम सभी को यह संकल्प लेना होगा।

यही भी पढ़ें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बड़वारा दौरे की तैयारियां तेज, – Khabar Digital

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 4.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माताएं-बहनें हमारी प्राथमिकता हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए आज आठवें राष्ट्रीय पोषण माह की भी शुरुआत हो रही है। विकसित होते भारत में हमें मातृ और शिशु मृत्युदर कम करना है। हमने ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना’ योजना शुरू की। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती माताओं को योजना का लाभ मिल चुका है। अब तक 19 हजार करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि हितग्राही माताओं के बैंक खाते में पहुंच चुकी है।

शहडोल से शुरू हुआ सिकल सेल अभियान पहुँचा एक करोड़वीं स्क्रीनिंग तक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा संकट है। केंद्र सरकार जनजातियों के लिए मिशन चला रही है। सिकल सेल अभियान शहडोल से 2023 में शुरू हुआ और आज मध्यप्रदेश की धरती से एक करोड़वां स्क्रीनिंग कार्ड दिया गया है। देश में 5 करोड़ से अधिक स्क्रीनिंग हो चुकी हैं, इससे लाखों लोगों का जीवन बचा है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए अहम होगा। उन्होंने कहा कि जिनका आज जन्म भी नहीं हुआ, हम उनके लिए काम कर रहे हैं, जिनकी जांच हो चुकी है, उनकी संतानें स्वस्थ हो जाएंगी। जनजातीय भाई-बहन सिकल सेल एनीमिया की जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि पक्के शौचालय, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला’ योजना, नल-जल योजना और आयुष्मान जैसी अनेक योजनाओं ने देश की माता-बहनों की मुश्किलें कम से कम कर दी हैं। उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भाइयों से आग्रह किया कि वे भी अपने परिवार की सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न’ योजना ने कोरोना के कठिन समय में किसी गरीब मां के घर का चूल्हा बुझने नहीं दिया। आज भी राशन मुफ्त दिया जा रहा है। ‘पीएम आवास योजना’ के अधिकांश घर माताओं के नाम पर हैं।

यही भी पढ़ें – शिवराज सिंह चौहान ने बताया मोदी जी से पहली मुलाकात का किस्सा – Khabar Digital

गरीबों की सेवा ही सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध कर रही है। मुद्रा योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक करीब 2 करोड़ बहनें लखपति बन चुकी हैं। महिलाओं को बैंक सखी और ड्रोन दीदी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ रहे हैं। स्व-सहायता समूहों से बहनें समृद्ध हुई हैं। देश का गरीब गरीबी से निकलकर आगे बढ़ेगा, तो देश आगे बढ़ेगा। गरीब की सेवा कभी बेकार नहीं जाती है। गरीब अपनी मेहनत से समंदर पार करने की शक्ति रखता है। गरीब की पीड़ा को मैंने खुद करीब से जिया है। गरीब की सेवा ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। सरकार गरीबों को केंद्र में रखते हुए पवित्र भाव से योजनाएं बना रही है। हमारे प्रयास केवल योजना निर्माण तक ही सीमित नहीं है, ये गरीब का जीवन बदलने की मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना और माताओं-बहनों को सुरक्षित करना ही मेरी सरकार की प्राथमिकता है।

यही भी पढ़ें – हिंदी जनसंपर्क का सशक्त माध्यम – BMHRC में बोले उप संचालक सुनील वर्मा – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट