P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशक्ति स्पंदन और आधुनिक शक्तिशाली भारत थीम पर रीवा में भव्य पेंटिंग...

शक्ति स्पंदन और आधुनिक शक्तिशाली भारत थीम पर रीवा में भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न

जरूरी है शक्ति स्पंदन एवं आधुनिक शक्तिशाली भारत पर संवाद

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश भोपाल के तत्वाधान में वेंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय में सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत शक्ति स्पंदन पर केंद्रित आधुनिक शक्तिशाली भारत की अवधारणा को केंद्र में रखकर विद्यालय एवं महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए बृहद स्तर पर्वचित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें-सड़क पर बैठे जानवरों को बचाने के चक्कर में दो परिवारों के बुझे चिराग – Khabar Digital

शक्ति स्पंदन समारोह के शुभारंभ अवसर पर डॉ मुकेश येंगल ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पर्व मनाया जा रहा है और इसके साथ ही शक्ति स्पंदन पर केंद्रित आधुनिक शक्तिशाली भारत की अवधारणा पर भी संवाद किए जा रहे हैं और इसमें युवाओं को शामिल करने की दृष्टि से पुरातत्व संचालन वाले द्वारा पूरे प्रदेश के समस्त पुरातात्विक स्थलों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं जिससे युवा पीढ़ी हमारे देश के शौर्य शौर्य गाथाओं पुरातत्व एवं पर्यावरण के प्रति सजग हो सके।

आयोजित कार्यक्रम में शक्ति स्पंदन में भगवान शिव के त्रिशूल के साथ ही देश के महान वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई अग्नि ब्रह्मोस के साथ विशेष तौर पर त्रिशूल मिसाइल को प्रदर्शित किया गया वेंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग एक सैकड़ा बच्चों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई जिसमें निर्णायक गणों द्वारा चयनित किए गए।

यह भी पढ़ें-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कृषि मंत्री ने किया दौरा, किसानों के लिए की बड़ी घोषणा… – Khabar Digital

जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के बच्चों को जिनमें विद्यालय एवं महाविद्यालय छात्र-छात्राएं शामिल रही हैं उन्हें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।सीनियर ग्रुप में रीवा निवासी जो वर्तमान में आईआईटी रुड़की में मैकेनिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे युवा चित्रकार सूर्यांश सिंह को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। समापन समारोह में प्राध्यापक डॉ निवेदिता अग्रवाल एवं आईसेक्ट के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण तिवारी ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें-MP में 500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 1 दिसंबर को होगी परीक्षा, Apply Now – Khabar Digital

समापन एवं पुरस्कार वितरण अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रचना श्रीवास्तव, डॉ गीता सिंह, डॉ निवेदिता अग्रवाल, आईसेक्ट विश्विद्यालय के क्षेत्रीय डायरेक्टर प्रवीण तिवारी,दिलीप पाठक, जनपद गंगेव की ब्लॉक अधिकारी श्रीमती सविता येंगल, वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव, माय इंडिया केंद्र सरकार के संभागीय अधिकारी कुलदीप सिंह, पुरातत्व एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी अभिषेक शर्मा, तेजबहादुर सिंह, जयराम पाण्डेय सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Khabar Digital | खबर डिजिटल™ ✅ | WhatsApp Channel

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट