भोपाल/ खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, भोपाल में मंगलवार को अचानक राजनीतिक हलचल तेज हो गई। यह उस समय देखा गया जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में नेताओं का जमावड़ा लग गया। सियासी सरगर्मी पिछले कुछ दिनों अंदर खाने में बहुत कुछ कह रही है। कहा ये भी जा रहा है नवरात्रि में पार्टी बड़ा फैसला लेना जा रही है।

यह भी पढ़ें- धार-मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल – Khabar Digital
इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक चर्चा हुई। माना जा रहा है कि बातचीत में संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर मंथन हुआ। इसके अलावा, शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कार्यालय में मौजूद कई पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। लगातार हो रही बैठकों और चर्चाओं से पार्टी दफ्तर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने, मंत्रिमंडल विस्तार, निगम मंडल में नियुक्ती और आगामी चुनावी की रणनीति को लेकर यह मुलाकात अहम साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आज की व्यस्तताएं: कैबिनेट बैठक से लेकर दिल्ली दौरे तक – Khabar Digital



