P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआदीवासी अंचल झाबुआ से निकली प्रतिभा, विकेश मचार बने डीएसपी

आदीवासी अंचल झाबुआ से निकली प्रतिभा, विकेश मचार बने डीएसपी

कलेक्टर ने विकेश मचार को दी बधाई, कहा – कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य संभव

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों में झाबुआ जिले के ग्राम काकरादरा कुन्दनपुर निवासी विकेश मचार का चयन उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद के लिए हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर ने उनसे भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी ने भी उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी।कलेक्टर ने कहा कि विकेश मचार जैसे युवाओं की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। झाबुआ जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उचित मार्गदर्शन और आत्मविश्वास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकेश की यह उपलब्धि व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

यह भी पढ़ें – भाजपा जिला झाबुआ के नए पदाधिकारीओ की हुई घोषणा – Khabar Digital

कृषक परिवार से निकलकर बनी मिसाल

विकेश मचार ने बताया कि वे एक कृषक परिवार से आते हैं। प्रारंभिक शिक्षा गाँव से प्राप्त करने के बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय आलीराजपुर से 12वीं की पढ़ाई की और इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वर्ष 2021 में उनका चयन अधीनस्थ लेखा सेवा पद पर हुआ था और वर्तमान में वे भोपाल में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ निरंतर अध्ययन करते हुए उन्होंने अब डीएसपी पद हासिल किया है।

युवाओं के लिए प्रेरणा

विकेश ने कहा कि छोटे गाँव से निकलकर बड़ी सफलता पाना इस बात का प्रमाण है कि संकल्प और परिश्रम से कोई भी मंज़िल दूर नहीं। उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें, खुद पर विश्वास रखें और मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करें।

यह भी पढ़ें – युवा व्यवसायी अमित सेठिया बने BSNL सलाहकार समिति के सदस्य – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट