झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया ने भाजपा जिला झाबुआ के नये पदाधिकारियों की घोषणा 24 सितम्बर 2025 को की गई। जिला संगठन में 21 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
जारी सूची के अनुसार श्री सत्येन्द्र यादव, श्री हेमंत भट्ट, श्री दुर्गादास मोटापाला, श्री रामेश्वर नायक, श्री समर्थ उपाध्याय, श्री मदन भुरा, श्रीमती माया सोलंकी एवं श्रीमती आरती भागुपुरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है।श्री विजय चौहान, श्री राजेश वसुनिया और श्री गौरव खंडेलवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मंत्री पद पर श्री लालचंद गाहरी, श्री दीपेश (बब्लू) सकलेचा, श्रीमती सुनीता भूरिया, श्रीमती इन्दुबाला डामोर, श्री जगदीश बडदवाल एवं श्रीमती सुभद्र बेन पाटीदार को स्थान दिया गया है।इसके अलावा श्री मनोहर मोदी को कार्यालय मंत्री, श्री रजनीश गामड़ को सह-कार्यालय मंत्री, श्री महावीर भण्डारी को कोषाध्यक्ष एवं श्री अर्पित कटकानी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में यह टीम सक्रिय भूमिका निभाएगी।


