(खबर digital )कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली श्रीमती सीमा अनिल अग्रहरि (शास्त्री कॉलोनी) को अग्रहरि महिला मंडल, कटनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ जनों, महिलाओं एवं संगठन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल और अधिक सशक्त व संगठित होकर समाजहित में कार्य करेगा।सीमा अग्रहरि ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह इसे पूरी निष्ठा व समर्पण से निभाएँगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा को अपनी प्राथमिकता बताया।
सीमा अग्रहरि बनीं अग्रहरि महिला मंडल अध्यक्ष
सम्बंधित ख़बरें


