P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम द्वारा आयोजित हुई विभिन्न स्वच्छता जागरूकता...

सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम द्वारा आयोजित हुई विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां क्लीन ग्रीन उत्सव के माध्यम से दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश

✍️कटनी – (खबर digital) स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शासन निर्देशानुसार आगामी 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों के तहत बुधवार को नगर निगम की नियुक्त एजेंसी विजन संस्था के सदस्यों द्वारा एच.डी. मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर स्कूल प्रांगण में स्वच्छता श्रमदान किया गया। इस दौरान एजेंसी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने घरों एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु प्रेरित करने की बात कही गई। वहीं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयुष्मान स्कूल एवं रामकुमार स्कूल में नियुक्त एजेंसी के वालंटियर्स द्वारा छात्र छात्राओं के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार की स्वच्छता का संदेश प्रसारित करती हुई आकर्षक रंगोली उकेरी जाकर स्वच्छता के प्रति स्वच्छता की अलख जगाई गई। आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्र -छात्राओं की उत्साहपूर्ण मौजूदगी रही।*क्लीन ग्रीन उत्सव का हुआ आयोजन*निगम प्रशासन द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रोजाना आयोजित की जा रही गतिविधियों के तहत बुधवार को शहर के विभिन्न दुर्गा माता पंडालों में क्लीन ग्रीन उत्सव का आयोजन किया जाकर दुर्गा कमेटी के पदाधिकारियों सहित आमजनों को प्लास्टिक के डिस्पोजल कप की अपेक्षा दौना-पत्तल का उपयोग करने तथा अमानक पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करते हुए पंडालों को प्लास्टिक मुक्त रखने हेतु प्रेरित किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट