P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनवरात्र पर यातायात पुलिस की सख्ती, लोडिंग-अनलोडिंग पर की कार्रवाई

नवरात्र पर यातायात पुलिस की सख्ती, लोडिंग-अनलोडिंग पर की कार्रवाई

(खबर digital) कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव– पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शारदेय नवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई की।आज यातायात एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे लोडिंग–अनलोडिंग कर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की। वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि दिन के समय लोडिंग–अनलोडिंग न करें।थाना प्रभारी यातायात ने दुकानदारों से भी अपील की कि आगामी त्यौहारों तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही लोडिंग–अनलोडिंग कराएं।यातायात पुलिस ने आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट