खबर डिजिटल. अंकित झारिया. उमरियापान। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्यवर्धक आदतों से जुड़ी जानकारी लोगों को दी गई।
कार्यक्रम में विभाग द्वारा पोषण आहार का स्टॉल भी लगाया गया, जहाँ आगंतुकों को दैनिक जीवन में संतुलित आहार अपनाने के तरीके समझाए गए। विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से कुपोषण से बचाव, पौष्टिक भोजन की पहचान और उसके लाभों पर प्रकाश डाला गया।
परियोजना अधिकारी आरती यादव ने बताया कि पोषणयुक्त भोजन बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सुपरवाइजर मंजू मिश्रा, भावना साहू, अंजना पटेल, अनीता प्रधान सहित आंगनवाड़ी


