नई दिल्ली, 25 सितम्बर 2025।
भारत के खनन क्षेत्र में हरित प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने की दिशा में अदाणी एंटरप्राइज़ेज लिमिटेड को बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है। कंपनी को सस्टेनेबिलिटी सिम्पोजियम एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 के तीसरे वार्षिक संस्करण में ‘जूरी चॉइस लीडरशिप इन क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड’ से नवाजा गया।
इंडिया हैबिटैट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में देशभर की अग्रणी कंपनियों ने अपनी पर्यावरणीय पहलों को प्रस्तुत किया। अदाणी एंटरप्राइज़ेज को यह पुरस्कार भारत में खनन लॉजिस्टिक्स के लिए हाइड्रोजन ट्रक के सफल उपयोग के लिए मिला। यह कदम कार्बन उत्सर्जन घटाने और ग्रीन एनर्जी अपनाने में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
यह हाइड्रोजन ट्रक छत्तीसगढ़ में गारे पेलमा III खदान से पावर प्लांट तक कोयला ढोने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है। ट्रक में लगे तीन हाइड्रोजन टैंक से यह 40 टन माल को 200 किलोमीटर तक ले जाने में सक्षम है। इससे डीज़ल पर निर्भरता घटती है और प्रदूषण व ध्वनि में उल्लेखनीय कमी आती है। मई 2025 में इस ट्रक को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
जूरी ने इस पहल की तकनीकी नवाचार क्षमता, ऊर्जा दक्षता और हरित लॉजिस्टिक्स में योगदान की सराहना की। साथ ही, अदाणी एंटरप्राइज़ेज को पर्यावरणीय नेतृत्व और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सराहा गया।
अदाणी एंटरप्राइज़ेज खनन क्षेत्र में ऑटोनॉमस डोज़र पुश टेक्नोलॉजी, सोलर पावर, डिजिटल इनिशिएटिव्स और ट्री ट्रांसप्लांटर जैसी आधुनिक तकनीकों को भी अपना रहा है, जिससे स्थायी खनन का नया मॉडल तैयार हो सके। कंपनी का लक्ष्य है भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और स्वच्छ ऊर्जा की ओर अग्रसर करना।


