पेटलावद/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम कोटडा से 25 किलो से भी अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.80 लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चौकी सारंगी एवं थाना पेटलावद की संयुक्त टीम ने ग्राम कोटडा में दबिश दी। यहां एक घर में सुखाकर रखा गया गांजा मिला, साथ ही आरोपी द्वारा गांजे की खेती भी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी नन्दु पिता नानुराम भूरिया (उम्र 52 वर्ष), निवासी ग्राम कोटडा को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।जांच के दौरान करीब 25 किलो से भी अधिक गांजा जब्त हुआ, जिसकी कीमत 1.80 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उप निरीक्षक दीपक देवरे, उप निरीक्षक गोवर्धन मकवाना सहित पूरी पुलिस टीम की भूमिका अहम रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


