P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीआपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका एंव गुमशुदा बालिका को थाना रंगनाथ...

आपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका एंव गुमशुदा बालिका को थाना रंगनाथ नगर की पुलिस ने किया दस्तयाब

कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव (खबर डिजिटल) – पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय कुमार विश्वकर्मा जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया ।कटनी- दिनांक 08/09/2025 को फरियादी सुजीत सोधिया पिता स्व बाबूलाल सौंधिया उम्र 44 साल निवासी बंधवा टोला थाना रंगनाथनगर कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी 14 साल 06 माह की बालिका घर से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है । तथा दिनांक 08/09/25 को फरियादी विष्णु प्रसाद पिता सूरजाराम बर्मन उम्र 52 साल निवासी बंधवा टोला थाना रंगनाथनगर कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि मेरी बालिका घर से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है । जो उक्त दोनो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने पुलिस टीम गठित की गई एंव बालिका के संबध में पता किया जा रहा था जिसकी कोई जानकारी नही लग रही थी कडी मशक्कतो के बाद जानकारी लगी कि उक्त दोनो बालिका मैहर जिले में है जो तुरंत थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो “आपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत टीम के साथ मैहर जिला रवाना होकर मैहर शारदा माता के मंदिर के पास से उक्त दोनो गुमशुदा बालिका को दस्तयाब किया गया एवं सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई । उल्लेखनीय भूमिका- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव,सउनि सतीश जाटव प्र.आर.अनिल विश्वकर्मा, आर.रोहित,म.आर.रूचिका एंव सायबर सेल आर. अजय शंकर ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट