Today CM Program: भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 27 सितम्बर को राजधानी भोपाल से लेकर विदिशा और शिवपुरी जिले तक व्यस्त दौरे पर रहेंगे। सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, पुनर्वास कॉलोनी के लोकार्पण और महिला सम्मेलन जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता प्रस्तावित है।
दिनभर का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
सुबह 11:00 बजे | भोपाल, अटल पथ प्लेटिनम प्लाजा के पास
सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत निःशुल्क हेलमेट वितरण एवं दोपहिया वाहन रैली में शामिल होंगे।
दोपहर 12:30 बजे | भोपाल से रूसीया पठार, जिला विदिशा के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:40 बजे | कुरवाई, जिला विदिशा
हिनोता परियोजना के अंतर्गत पुनर्वास कॉलोनी जाजपोन का लोकार्पण एवं अन्य निर्माण कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
दोपहर 2:35 बजे | रूसीया पठार से नरवर, जिला शिवपुरी के लिए प्रस्थान
दोपहर 3:15 बजे | नरवर, करेरा विधानसभा, जिला शिवपुरी
महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
शाम 5:15 बजे | नरवर से ग्वालियर होते हुए भोपाल के लिए रवाना
शाम 6:50 बजे | भोपाल वापसी


