कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव (खबर डिजिटल) प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान ने प्रदेश ही नहीं बल्कि जिले की राजनीति में भी तूफान खड़ा कर दिया है। बयान को ‘अपमानजनक’ करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कोतवाली थाना तिराहे पर विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि “कैलाश विजयवर्गीय ने पवित्र भाई-बहन के रिश्ते का अपमान करने के लिए नवरात्रि जैसे देवी पूजा के पर्व को चुना। उनकी भाषा सभी जानते हैं। वे लगातार महिलाओं का अपमान करते आए हैं—कभी उनके कपड़ों पर, कभी उनकी शिक्षा पर और कभी उनकी बोली पर। भाजपा और उसके नेताओं की बेटियों और बहनों के प्रति यही मानसिकता है।”जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष व पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि “भाई-बहन के रिश्ते पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पूरे देश की संस्कृति पर कलंक है। यह बयान भाजपा की गंदी मानसिकता का प्रमाण है।”कांग्रेसजनों ने कहा कि विजयवर्गीय जैसे नेता सिर्फ कांग्रेस पर हमला नहीं कर रहे, बल्कि हर भाई-बहन के सम्मान पर चोट कर रहे हैं। यह शर्मनाक प्रयास कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।पुतला दहन कार्यक्रम में प्रियदर्शन गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, मौसूफ़ अहमद बिट्टू, राजा जगवानी, प्रेम बत्रा, आफताब अहमद, चोखे भाईजान, अजय जैसवानी, श्याम पाहुजा, नारायण निषाद, दिग्विजय सिंह, कमल पांडे, अजय खटीक, संजय गुप्ता, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा, विजय मंगल चौधरी, अशोक मौर्य, दीपक गुप्ता, प्रहलाद यादव, अजय गोटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को भाजपा नेता ने किया कलंकित, कांग्रेस ने फूंका पुतला
सम्बंधित ख़बरें


