P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा में डाक विभाग और ग्राहक पंचायत का जागरूकता शिविर: बच्चों का...

रीवा में डाक विभाग और ग्राहक पंचायत का जागरूकता शिविर: बच्चों का आधार पंजीकरण और सुकन्या योजना पर रहेगा फोकस

रीवा में आज से डाक जागरूकता अभियान

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा में सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से डाक विभाग और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 सितंबर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अनंतपुर स्थित माय छोटा स्कूल में होगा।

शिविर में मिलने वाली सुविधाएँ

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीकरण एवं सुधार मौके पर ही किया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे समझाए जाएंगे।
डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance) की जानकारी दी जाएगी।

अधिकारियों की अपील

डाक विभाग के अधिकारियों ने रीवा जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट