P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबड़वारा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 1 किलो 232 ग्राम मादक...

बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 1 किलो 232 ग्राम मादक पदार्थ जब्त


कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक व्यक्ति को 1 किलो 232 ग्राम गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी उमराव सिंह के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2025 को सउनि महेश प्रताप सिंह गश्त के दौरान ग्राम पथवारी स्थित देव महाराज मंदिर के पास पहुंचे। वहां एक व्यक्ति थैला लिए संदिग्ध हालत में बैठा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामचरण यादव पिता लालादीन यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पथवारी थाना बड़वारा बताया।
उसके कब्जे से बरामद गांजा का कुल वजन 1 किलो 232 ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि विक्रम सिंह, प्रआर पवनराज, प्रआर वीरेन्द्र कुमार चढ़ार, आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक रवि कोरी, आरक्षक शिवकुमार तिवारी और आरक्षक बृजलाल जापित की विशेष भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट