P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीदशहरा पर्व की आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटा निगम का अमला निगमायुक्त सुश्री...

दशहरा पर्व की आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटा निगम का अमला निगमायुक्त सुश्री परिहार ने विसर्जन घाटों पर तीन शिफ्ट में अधिकारियों, कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

कटनी खबर डिजिटल/सौरभ श्रीवास्तव – नगर में बुधवार 1 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरा चल समारोह एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की कार्य व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु निगम का अमला तैयारियों में जुट गया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार आईएएस द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर समस्त व्यवस्थाओं का प्रभारी अधिकारी उपायुक्त शैलेश गुप्ता को एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए इनके मार्गदर्शन मे 11 चिन्हित घाट, तालाब में निर्मित कराए गए कृत्रिम कुंडों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की कार्यवाही कराने हेतु दल का गठन कर 120 से अधिक कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।*कृत्रिम कुंडों की व्यवस्थाओं हेतु इन्हें सौंपे गए दायित्व*मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण भोपाल की गाइडलाइन के परिपालन में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें विसर्जन स्थल गाटरघाट का प्रभारी सहायक यंत्री श्री असित खरे और सुनील सिंह को नियुक्त किया जाकर इनके साथ उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय एवं समयपाल सहित 15 अन्य अधिकारी कर्मचारियों को संलग्न किया गया है। वहीं पीरबाबा निवार नदी व हनुमान घाट के दोनों ओर प्रतिमा विसर्जन हेतु सहायक यंत्री अंशुमान सिंह और अनिल जायसवाल के साथ उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी सहित 15 कर्मचारियों के दल की ड्यूटी लगाई गई है।जबकि विसर्जन स्थल मोहन घाट, माई नदी, बाबा घाट, छपरवाह घाट, बिलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा जुहला, बजरंग कॉलोनी स्थित तट एवं ट्रांसपोर्ट नगर तालाब में भी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु अलग- अलग प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर सहायक कर्मचारियों को तीन शिफ्ट में संलग्न किया गया है।*प्रतिमा विसर्जन हेतु प्रतिबंधित घाट*शासन निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए कटाये घाट, मसुरहा घाट एवं अमीरगंज स्थित तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाकर इन घाटों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाने हेतु पृथक से अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट