P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर का तबादला, श्रीमती नीतु माथुर संभालेंगी...

आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर का तबादला, श्रीमती नीतु माथुर संभालेंगी जिम्मेदारी

आलीराजपुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/मध्य प्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस सूची में आलीराजपुर कलेक्टर का भी नाम शामिल है। वर्तमान कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर का तबादला कर दिया गया है। अब उनकी जगह 2014 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती नीतु माथुर, जो फिलहाल अपर आयुक्त (राजस्व) रीवा संभाग के पद पर कार्यरत थीं, को आलीराजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

प्रशासनिक कसावट और चुनावी रणनीति कारण

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और आगामी चुनावी रणनीति के तहत किया गया है। शासन ने कई जिलों में विकास कार्यों की निगरानी को और सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट