कटनी: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर कल, बुधवार 1 अक्टूबर को श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम में सुबह 10:30 बजे से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समाज सेवा से जुड़े कई गतिविधियाँ आयोजित होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वृद्धजनों के योगदान को सराहना और उनके प्रति सम्मान बढ़ाना बताया गया है।
गौरतलब है कि यह सर्वसुविधायुक्त आश्रम पूज्य गुरुदेव पंडित देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ के शिष्य मण्डल भारतवर्ष द्वारा संचालित है। आश्रम में वृद्धजनों के लिए एयर कूल्ड कमरे, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और सेवा की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।


