मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज किसानों को प्राकृतिक क्षेत्र से हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा देंगे साथ ही मुख्यमंत्री निवास समत्व में राम वन गमन पथ के संबंध में समीक्षा बैठक होगी शाम को असम के दौरे पर रहेंगे। जानिए आज 3 अक्टूबर 2025 के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम के अनुसार दिनभर की गतिविधियां निम्न हैं –
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे – समत्व भवन से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के लिए प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12 बजे मुख्य मंत्री निवास के समत्व में भगवान श्रीराम पथ गमन एवं भगवान श्रीराम राजा लोक ओरछा की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 7 बजे – भोपाल से गुवाहाटी (असम) के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे। गुवाहाटी (असम) में ही रात्रि विश्राम करेंगे।


