MP Board Biology Paper Leak : टेलीग्राम पर लीक हुआ 12 वीं का बायोलॉजी का पेपर!

MP Board Biology Paper Leak : मध्यप्रदेश में इन दिनों कक्षा 12वीं की परीक्षाएं जारी है। हाल ही में खबर है कि कक्षा 12वी के बायोलॉजी का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि पेपर सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि कक्षा 12वीं का पेपर टेलीग्राम पर लीक हुआ है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि पेपर्स के 299 रुपए में बेंचा जा रहा है। इससे पहले भी 12वीं के कई पेपर लीक होने की खबरें सामने आई थी। पेपर लीक होने को लेकर शिक्षा मंडल ने अफवाह बताया था। 

इससे पहले फिजिक्स और इंग्लिश का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पेपर वायरल होने के चलते शिक्षा विभाग में हड़कंप मंच गया था। वही सोशल मीडिया पर बच्चों की प्रतिक्रियाएं आई थी, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा इस खबर को फर्जी बताया था। हालांकि आपको बता दें कि हम इस खबर की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment