P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारएअर इंडिया ग्रुप OTM 2026 में पेश करेगा नया ऑनबोर्ड अनुभव

एअर इंडिया ग्रुप OTM 2026 में पेश करेगा नया ऑनबोर्ड अनुभव

गुरूग्राम : एअर इंडिया ग्रुप इस साल के आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट (OTM) 2026 में अपनी आधुनिक सेवाओं और वैश्विक बदलाव की झलक पेश करने के लिए तैयार है। 5 से 7 फरवरी तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में एअर इंडिया अपने नए बोइंग 787-9 विमान की बिज़नेस क्लास और प्रीमियम इकोनॉमी सीटों का प्रदर्शन करेगा। यह वही विमान है जिसे हाल ही में मुंबई और फ्रैंकफर्ट के बीच वाणिज्यिक परिचालन के लिए तैनात किया गया है।

प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण एअर इंडिया का वर्चुअल रियलिटी (VR) ज़ोन होगा, जहाँ वे अत्याधुनिक एयरबस A350 के केबिन का अनुभव कर सकेंगे। साथ ही, एअर इंडिया एक्सप्रेस पहली बार इस मंच पर शामिल हो रही है, जो अपने इन-फ्लाइट डाइनिंग ब्रांड ‘गॉरमेयर’ (Gourmair) के स्वादिष्ट हॉट मील्स और एक इंटरैक्टिव नेटवर्क मैप का प्रदर्शन करेगी। यह मैप दक्षिण एशिया और खाड़ी देशों में एयरलाइन की बढ़ती पकड़ को दर्शाएगा।

एअर इंडिया ग्रुप के ग्लोबल सेल्स हेड, मनीष पुरी ने कहा कि OTM 2026 हमारे लिए दुनिया भर के 50,000 से अधिक आगंतुकों और ट्रेड पार्टनर्स से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष के अंत तक एअर इंडिया की लगभग 60% वाइडबॉडी फ्लीट को नए इंटीरियर और लाइवरी के साथ आधुनिक बना दिया जाएगा। वहीं, 100 से अधिक विमानों के बेड़े वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने नए बोइंग 737-8 और ए320 नियो विमानों के साथ यात्रियों को अधिक आरामदायक और ईंधन-कुशल यात्रा का भरोसा दे रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट