- स्वचालन-आधारित परिचालन से उपयोक्ताओं का अनुभव बेहतर होने के साथ-साथ, दक्षता और उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी
मुंबई: प्रमुख एआई निर्माता और टेक्नोलॉजी सेवा प्रदाता, कॉग्निज़ेंट (नैज्डैक: सीटीएसएच) और भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज बैंक के संबद्ध पक्षों के लिए एक्सिस बैंक की एएमएस 2.0 पहल के तहत कॉग्निज़ेंट की एप्लीकेशन मैनेजमेंट सेवा (एएमएस) के सफल क्रियान्वयन और शुरुआत (गो-लाइव) की घोषणा की।
एएमएस 2.0 एक व्यवस्थित, संयुक्त रूप से संचालित कार्यक्रम है जिसे आपूर्ति (डिलीवरी) संचालन को मज़बूत बनाने, परिचालन संबंधी निरंतरता में सुधार लाने और एप्लीकेशन सपोर्ट सेवाओं में स्वचालन (ऑटोमेशन) अपनाने में तेज़ी लाने के लिए तैयार किया गया है। ऑटोमेशन-आधारित प्रक्रियाओं पर निर्मित, इस मॉडल का उद्देश्य है, सेवा की विश्वसनीयता और लागत दक्षता को बढ़ाना, साथ ही उत्पादकता, विस्तारयोग्यता (स्केलेबिलिटी) और मानकीकृत प्रक्रियाओं को सक्षम करना, जिसमें संचालन, अनुपालन और परिचालन संबंधी अनुशासन पर ज़ोर दिया गया है।
एक्सिस बैंक के नेतृत्व में, एएमएस 2.0 पहल बैंक की व्यापक टेक्नोलॉजी परिवर्तन यात्रा का मुख्य स्तंभ है। इस गठजोड़ से विस्तारयोग्य, लचीले और भविष्य की ज़रूरतों के पूरा करने के लिए आईटी ऑपरेटिंग मॉडल बनाने पर एक्सिस बैंक का विशेष ज़ोर रेखांकित होता है। इससे व्यावसायिक विकास में मदद मिलती है, प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ती है और महत्वपूर्ण बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर संबद्ध पक्षों (स्टेकहोल्डर) को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सकता है।
कॉग्निज़ेंट प्रमुख व्यावसायिक वर्टिकल में पूरी प्रणाली की मदद करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ मिलकर काम कर रहा है, जिसमें शाखा और संचालन, कार्ड, कॉर्पोरेट बैंकिंग तथा ट्रेज़री, कोर प्लेटफॉर्म और भुगतान, वित्त और लेखा, खुदरा और थोक बैंकिंग, डेटा प्लेटफॉर्म और एकीकरण शामिल हैं।
अविनाश राघवेंद्र, ग्रुप हेड – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड रिटेल ऑपरेशंस, एक्सिस बैंक, ने इस गठजोड़ पर अपनी टिप्पणी में कहा, “एएमएस 2.0 का क्रियान्वयन, एक्सिस बैंक की मज़बूत, विस्तार योग्य और ऑटोमेशन-सक्षम संचालन मॉडल तैयार करने की कोशिश का हिस्सा है। कॉग्निज़ेंट ने इस बदलाव के दौरान जटिल एप्लीकेशन तंत्र का समर्थन करने के लिए बैंक के साथ मिलकर काम किया है। हम परिचालन के मामले में प्रभावशीलता बढ़ाने और बैंक की बदलती व्यावसायिक और प्रौद्योगिकी संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एप्लीकेशन मैनेजमेंट सर्विसेज़ (एएमएस) के लिए कॉग्निज़ेंट के साथ गठजोड़ के प्रति उत्सुक हैं।”
गणेश अय्यर, प्रेसिडेंट – एशिया पैसिफिक एंड जापान, कॉग्निज़ेंट, ने कहा, “हमें एक्सिस बैंक की एएमएस 2.0 पहल के तहत उनके साथ मिलकर गठजोड़ करने की खुशी है। हमारी टीमें बैंक की एप्लीकेशन मैनेजमेंट की ज़रूरतों को पूरा करने पर ध्यान दे रही हैं। इसके लिए हम अनुशासित सेवा आपूर्ति, गवर्नेंस-आधारित परिचालन और ऑटोमेशन के ज़िम्मेदार इस्तेमाल से प्रणाली की स्थिरता और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।”
