~इस गर्मी 30% से 40% वृद्धि का लक्ष्य
मुंबई : जैसे-जैसे देशभर में तापमान बढ़ना शुरू हो रहा है, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज़ बिज़नेस ने 2026 के लिए अपने अपग्रेड और फ्यूचर रेडी एयर कंडीशनर (एसी) पोर्टफोलियो पेश किया है। भारत में तेजी से बढ़ते एसी ब्रांड्स में शामिल यह कंपनी उपभोक्ताओं को और स्मार्ट, सहज और प्रीमियम कूलिंग समाधान देने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखे हुए है।
2026 के समर पोर्टफोलियो में स्प्लिट एसी, कैसट एसी, टॉवर एसी और विंडो एसी शामिल हैं, जिनकी क्षमता 1 टन से 4 टन तक है, और इसमें खास ध्यान अधिक क्षमता वाले मॉडलों पर दिया गया है। यह रेंज 5 स्टार और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग में उपलब्ध है और स्मार्ट एसी पर विशेष फोकस किया गया है।
अपने ग्राहक-प्रथम और इनसाइट आधारित दृष्टिकोण के अनुरूप, कंपनी ने अपने स्मार्ट पोर्टफोलियो में एक नई और खास इनोवेशन ‘स्मार्ट सिंक टेक्नोलॉजी’ पेश की है, जो भारतीय एसी बाजार में अपनी तरह की पहली तकनीक है। स्मार्ट सिंक के साथ, वाई-फाई सक्षम गोदरेज एसी कमरे के पंखे से स्मार्ट तरीके से कनेक्ट होकर उसे नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे उपयोगकर्ताओं को रात में पंखा चालू या बंद करने के लिए उठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एसी अपने आप पंखे को नियंत्रित करता है, जिससे लगातार आराम मिलता रहता है।
स्मार्ट सिंक के अलावा, आईओटी (IoT) सक्षम एसी ऊर्जा की निगरानी, फिल्टर-सफाई अलर्ट, प्री-शेड्यूल ऑन/ऑफ और स्मार्ट डायग्नोस्टिक्स जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं। यह पोर्टफोलियो गोदरेज के डिजाइन-आधारित दर्शन को भी मजबूत करता है, जिसमें नई ईयॉन मॅग्नेस (Eon Magnus) श्रृंखला शामिल है। यह ग्लॉस ब्लैक, मैट सिल्वर, शैम्पेन गोल्ड, एलिगेंट व्हाइट और रिफ्लेक्टिव मिरर फिनिश में उपलब्ध है। इसके साथ ही स्लीक ग्रे ईयॉन निंबस (Eon Nimbus) और मोनोलिथिक ईयॉन रेगुलिस (Eon Regalis) भी पेश किए गए हैं।
गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के बिजनेस हेड – एप्लायंसेज बिजनेस कमल नंदी ने कहा, “हमारे हर काम के केंद्र में सार्थक मूल्य देने वाली सोच-समझकर की गई इनोवेशन रहती है। एसी उद्योग के लिए एक चुनौतीपूर्ण वर्ष होने के बावजूद, जिसमें कुल बिक्री में गिरावट देखी गई, गोदरेज एसी ने महत्वपूर्ण वृद्धि हासिल की है। हमारे वैल्यू-ड्रिवन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, पारदर्शी 5-वर्षीय व्यापक वारंटी और रिटेल नेटवर्क के तेजी से विस्तार के दम पर, हम इस गर्मी के मौसम में 30% से 40% की वृद्धि का लक्ष्य रख रहे हैं।”
नए प्रोडक्ट लाइनअप के बारे में बताते हुए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज़ बिज़नेस में एयर कंडीशनर्स के प्रोडक्ट ग्रुप हेड सब्यसाची गुप्ता ने कहा, “मार्च में ही हीटवेव दर्ज होने के कारण आने वाली गर्मी भी उतनी ही तीव्र रहने की उम्मीद है। हमारे एआई-आधारित एसी शक्तिशाली कूलिंग और ऊर्जा दक्षता दोनों प्रदान करते हैं, जिनमें कम्फर्ट एयर फ्लो (हल्की और आरामदायक ठंडक), 4-वे स्विंग (समान कूलिंग) और कई स्मार्ट सुविधाएं शामिल हैं। हमारी बिना किसी छिपे खर्च वाली 5 साल की व्यापक वारंटी, जिसमें गैस रीफिल, तकनीशियन विजिट और रिमोट रिप्लेसमेंट शामिल हैं, साथ ही चुनिंदा मॉडलों पर सब्सिडी वाला इंस्टॉलेशन, किफायती ईएमआई और जीरो डाउन पेमेंट विकल्प के जरिए हम अपने ग्राहकों को लंबे समय तक मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
गोदरेज एसी भारत के अधिकृत स्टोर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।


