Gold Silver Price Today: दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी दिखाई दे रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। एमसीएक्स (MCX)एक्सचेंज पर सोना 0.82 फीसदी या 1090 रुपये की बढ़त के साथ 1 लाख 34 हजार 712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यूएस डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते इन दोनों धातुओं में तेजी दिखाई दे रही है, हालांकि शादी के सीजन में उसके बाद भी खरीददारी लोगों की मजबूरी बनी हुई है।
चांदी के दाम में भारी तेजी
चांदी की कीमतों में पिछले दिनों से भारी उतार चढ़ाव का दौर दिखाई दे रहा है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी की कीमत में करीब 6 हजार रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं, आज सोमवार को चांदी भारी बढ़त के साथ ट्रेड कर रही है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स (MCX)पर चांदी का वायदा भाव 1.47 फीसदी या 2 हजार 836 रुपये की बढ़त के साथ 1 लाख 95 हजार 687 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
विश्व स्तर पर सोने का दाम
सोने की वैश्विक कीमतों में आज बढ़त दिखाई दी। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.75 फीसदी या 32.50 डॉलर की बढ़त के साथ 4 हजार 360.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दी। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.67 फीसदी या 28.79 डॉलर की बढ़त के साथ 4 हजार 328.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
विश्व स्तर पर चांदी का दाम
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी दिखाई दी। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 1.43 फीसदी या 0.89 डॉलर की बढ़त के साथ 62.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.14 फीसदी या 0.70 डॉलर की बढ़त के साथ 62.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


