Gold Silver Rate Today 4 Dec: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/ख़बर डिजिटल/ देशभर में सोना–चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। सराफा बाजार में आज फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 4 दिसंबर 2025 को गोल्ड और सिल्वर दोनों के भाव ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
बीते 24 घंटों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,30,740 प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी रफ्तार में दिखी और आज इसका भाव ₹1,91,000 प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ।
आज का ताज़ा रेट (4 दिसंबर 2025)
धातु | शुद्धता | मात्रा | कीमत (₹)
सोना (24 कैरेट) — 10 ग्राम — ₹1,30,740
सोना (22 कैरेट) — 10 ग्राम — ₹1,19,860
सोना (18 कैरेट) — 10 ग्राम — ₹98,100
चांदी (999) — 1 किग्रा — ₹1,91,000
शहरों में सोने के ताज़ा भाव
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
लखनऊ ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100
जयपुर ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100
दिल्ली ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100
पटना ₹1,30,640 ₹1,19,760 ₹98,000
मुंबई ₹1,30,590 ₹1,19,710 ₹97,950
अहमदाबाद ₹1,30,640 ₹1,19,760 ₹98,000
पुणे ₹1,30,590 ₹1,19,710 ₹97,950
कोलकाता ₹1,30,590 ₹1,19,710 ₹97,950
मेरठ ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100
लुधियाना ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100


