P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारHonda ने लॉन्च किया नया Dio 125, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स...

Honda ने लॉन्च किया नया Dio 125, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स के साथ, कीमत ₹96,749 से शुरू

गुरुग्राम : अगर आप एक स्टाइलिश और दमदार स्कूटर की तलाश में हैं, तो होंडा आपके लिए लाया है बिल्कुल नया Dio 125. ट्रेंडी डिज़ाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस से लैस ये स्कूटर अब भारत में लॉन्च हो चुका है।

कीमत की बात करें तो, Dio 125 की शुरुआती कीमत है ₹96,749 (एक्स-शोरूम, पुणे) और यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है – DLX और H-Smart.


क्या है खास नए Dio 125 में?

👉 OBD2B कंप्लायंट इंजन:
123.92cc का सिंगल सिलेंडर इंजन जो 6.11 kW की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। साथ में मिलेगा Idling Stop System, जो माइलेज बढ़ाने में मदद करता है।

👉 TFT डिस्प्ले + स्मार्ट कनेक्टिविटी:
नया 4.2 इंच का TFT स्क्रीन जिसमें ट्रिप मीटर, माइलेज इंडिकेटर, रेंज और कॉल/SMS अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं।

👉 Honda RoadSync App सपोर्ट:
अब स्कूटर से नैविगेशन, नोटिफिकेशन और कॉल अलर्ट सीधे आपके स्क्रीन पर!

👉 स्मार्ट की और USB टाइप-C पोर्ट:
अब बिना चाबी स्टार्ट कीजिए और चलते-चलते अपना फोन भी चार्ज कीजिए।

👉 नई स्टाइलिंग और कलर्स:
Dio 125 अब 5 नए कलर्स में –

  • मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक
  • पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे
  • पर्ल स्पोर्ट्स यलो
  • पर्ल इग्नियस ब्लैक
  • इम्पीरियल रेड

Honda के टॉप अफसरों ने क्या कहा?

Tsutsumu Otani (MD, President & CEO – Honda Motorcycle):

“Dio पिछले 21 सालों से भारत में यूथ का फेवरेट स्कूटर रहा है। नया Dio 125 उसी आइकॉनिक पहचान को आज के फीचर्स और स्टाइल के साथ आगे बढ़ा रहा है।”

Yogesh Mathur (Director – Sales & Marketing):

“नए ग्राफिक्स, TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी इसे युवाओं की पहली पसंद बनाएंगे। इसका टैगलाइन ‘Dio Wanna Have Fun?’ अब और भी मजेदार हो गया है।”


सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट