मुंबई। गर्मी की तपिश के बीच एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDBFS) ने ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर दी है। कंपनी ने इस समर सीज़न में रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर पर विशेष ऑफर्स की घोषणा की है, जिसके तहत ग्राहकों को 15% तक कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिल रही है।
एचडीबीएफएस द्वारा शुरू किए गए इस सीमित अवधि के अभियान में चुनिंदा रेफ्रिजरेटर मॉडल्स पर 25,000 रुपये तक और पात्र एयर कंडीशनर पर 15,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। कंपनी ने यह ऑफर पूरे भारत में प्रमुख ब्रांड्स और वितरकों के साथ साझेदारी कर उपलब्ध कराया है।
कंपनी के अनुसार, यह समर प्रमोशनल ऑफर 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल 2025 तक मान्य रहेगा। ग्राहकों को आसान दस्तावेजीकरण, त्वरित ऋण स्वीकृति और सरल पुनर्भुगतान विकल्पों के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी दिया जा रहा है।
इच्छुक ग्राहक ऑफर की पात्रता और योजनाओं की जानकारी के लिए नजदीकी एचडीबी प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं या फिर +91 44 4298 4541 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी की वेबसाइट www.hdbfs.com और ‘एचडीबी ऑन-द-गो’ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का यह कदम घरेलू उपकरणों को अपग्रेड करने की सोच रहे ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। किफायती फाइनेंसिंग और आकर्षक कैशबैक के साथ कंपनी अपने उपभोक्ताओं को स्मार्ट और सुलभ विकल्प प्रदान करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।


