डेस्क। जून महीने की शुरुआत के साथ बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। 1 जून से देशभर में अलग-अलग कारणों से बैंक शाखाएं कई दिनों तक बंद रहेंगी। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय त्योहार और धार्मिक अवसर शामिल हैं। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, ATM, IMPS और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
देशभर में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
- 7 जून: रविवार
- 13 जून: दूसरा शनिवार
- 14 जून: रविवार
- 21 जून: रविवार
- 27 जून: चौथा शनिवार
- 28 जून: रविवार
राज्यवार छुट्टियां भी रहेंगी
- 15 जून: यंग मिजो एसोसिएशन दिवस (आइजोल), राजा संक्रांति (भुवनेश्वर)
- 25 जून: मुहर्रम के कारण कुछ राज्यों में अवकाश
- 26 जून: मुहर्रम/आशूरा के कारण कई शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं
- 29 जून: संत गुरु कबीर जयंती (कुछ राज्यों में)
- 30 जून: रेमना नी (मिजोरम)
बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये सेवाएं चलती रहेंगी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं में कोई दिक्कत नहीं होगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM, IMPS और NEFT जैसी सुविधाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी।
अगर जून में आपका चेक क्लियरेंस, नकद लेनदेन या बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें..
