P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारअक्षय तृतीया पर ‘मिआ बाय तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘फिओरा’ कलेक्शन, प्रकृति...

अक्षय तृतीया पर ‘मिआ बाय तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘फिओरा’ कलेक्शन, प्रकृति से प्रेरित खूबसूरत आभूषणों की पेशकश

मुंबई। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ‘मिआ बाय तनिष्क’ ने अपना नया कलेक्शन ‘फिओरा – इन्स्पायर्ड बाय योर ब्लूम’ लॉन्च किया है। यह कलेक्शन प्रकृति के खिलने, बसंत की ऊर्जा और हर महिला की सुंदरता, आत्मबल और विकास से प्रेरित है।

‘फिओरा’ कलेक्शन हर उस महिला के जीवन की कहानी बयां करता है, जो अपने समय में खिलती है और नए आरंभ की ओर बढ़ती है। इस संग्रह में फूलों की नाजुक डिज़ाइन, बसंती ताज़गी और परिष्कृत कलात्मकता का सुंदर मेल देखने को मिलता है।

सोने की बारीक फिलाग्री कारीगरी, परतदार पैटर्न और मदर-ऑफ-पर्ल व रोज़ क्वार्ट्ज जैसे नक्काशीदार स्टोन्स से सजे आभूषण इस कलेक्शन को खास बनाते हैं। यह आधुनिक महिलाओं की शैली, व्यक्तित्व और उनकी परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाता है।

मिआ बाय तनिष्क की बिजनेस हेड, सुश्री श्यामला रमणन ने कलेक्शन के बारे में बताया,

“फिओरा सिर्फ एक ज्वेलरी कलेक्शन नहीं, बल्कि यह प्रकृति की कविता है – खिलते फूलों, सूरज की ओर बढ़ते तनों और तितलियों की नृत्य-भावना से प्रेरित। हर पीस उन महिलाओं को समर्पित है जो लचीलापन और आत्मप्रकाश के साथ आगे बढ़ती हैं।”

यह कलेक्शन 14 और 18 कैरेट गोल्ड में सर्टिफाइड नैचुरल डायमंड्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें रोजमर्रा पहनने योग्य स्टाइलिश ईयरकफ्स, ब्रोचेस (जो पेंडेंट के रूप में भी पहने जा सकते हैं), हल्के इयररिंग्स, स्टैकेबल ब्रेसलेट्स, नाजुक रिंग्स और ट्रेंडी सुई-धागा डिज़ाइन्स शामिल हैं।

कीमतें ₹4999/- से शुरू होती हैं, और यह कलेक्शन सभी मिआ स्टोर्स और miabytanishq.com पर उपलब्ध है।

अक्षय तृतीया पर विशेष ऑफर्स

इस शुभ अवसर पर मिआ ला रहा है विशेष छूटें –

  • डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्जेस में 90% तक की छूट,
  • गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी पर फ्लैट 10% की छूट।
    ये ऑफर्स 18 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक मान्य होंगे।

इसके अलावा, ‘गोल्डन हार्वेस्ट स्कीम’ के माध्यम से ग्राहक सिर्फ ₹2000 की मासिक किस्तों में निवेश कर, त्योहारों पर बेजोड़ ज्वेलरी खरीद सकते हैं और विशेष लाभ भी पा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट