गुरुग्राम, 28 मई 2025 – निसान मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी नई निसान मैग्नाइट के लिए सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट का विकल्प लॉन्च किया है। यह किट अब ₹74,999 की अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध होगी और इसे सरकार द्वारा प्रमाणित फिटमेंट सेंटर्स पर इंस्टॉल कराया जा सकेगा।
इस किट को थर्ड-पार्टी सप्लायर मोटोजेन द्वारा डेवलप, मैन्युफैक्चर और क्वालिटी-टेस्ट किया गया है। मोटोजेन इसके कंपोनेंट्स पर वारंटी भी देगी। साथ ही निसान किट पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रहा है।
प्रमुख बातें:
- केवल मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वेरिएंट में मिलेगा सीएनजी ऑप्शन
- स्टैंडर्ड गवर्नमेंट सर्टिफाइड होमोलोगेटेड किट, सुरक्षा मानकों के अनुरूप
- बेहतर माइलेज और क्लीनर फ्यूल विकल्प के तौर पर पेश
- पहले चरण में 7 राज्यों में उपलब्ध: दिल्ली-NCR, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक
- देशभर में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा विस्तार
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा,
“नई निसान मैग्नाइट हमारे लिए एक मील का पत्थर है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार अब हम सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट की सुविधा दे रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह पहल मैग्नाइट की वैल्यू और प्रैक्टिकल अपील को और बढ़ाएगी।“
मैग्नाइट की खासियतें बरकरार
नई निसान मैग्नाइट अपने बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर्स और 20 से अधिक बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स के साथ पहले ही ग्राहकों की पसंदीदा बनी हुई है। इसमें 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं और यह अब तक 65 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट की जा रही है।


