व्यापार

स्कोडा ऑटो इंडिया ने दो सालों में 1,00,000 से ज्यादा कारों की बिक्री दर्ज की

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी कारों की बिक्री की तेज रफ्तार बरकरार रखी है। इसने पिछले दो सालों में 1,00,000 से ज्यादा कारों की ब्रिक्री की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। यह भारत को ध्यान में रखकर प्रॉडक्ट्स बनाने की कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है। इसके तहत भारतीय बाजार के लिए बनाए गए दो विश्‍वस्‍तरीय प्रॉडक्ट्स कुशाक और स्लाविया लॉन्च किए गए थे। इन दोनों मॉडल की कारों की बिक्री से कंपनी को दो साल में ही यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हो गई। इससे पहले कंपनी को 1 लाख कारों की बिक्री के आंकड़े तक पहुंचने में छह साल से ज्यादा समय लगा था।  

कुशाक और स्लाविया जैसी कारों की बड़े पैमाने पर लॉन्चिंग के बाद 2022 में स्कोडा ऑटो इंडिया की कारों की बिक्री ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए। 2023 में सप्लाई के मुद्दों और अन्य परेशानियों की वजह से इस बिक्री की रफ्तार में थोड़ी कमी आई। इस स्थिति को पूरी तरह ठीक करने की दिशा में स्कोडा ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक 48,755 कारों की बिक्री दर्ज की।   

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर पेट्र जेनेबा ने बिक्री के प्रदर्शन पर अपनी बात रखते हुए कहा, “2022 में कारों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बाद हमारे लिए 2023 में बिक्री की उस रफ्तार को बनाए रखना काफी महत्वपूर्ण था। हमने 2023 में अपने प्रॉडक्ट्स में लगातार सुधार कर अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की ओर ज्यादा ध्यान दिया। हमने अपने नेटवर्क का विस्तार किया और उपभोक्ता को और ज्यादा संतुष्ट करने के लिए सेल्‍स और ऑफ्टर-सेल्स सर्विसेज की क्वॉलिटी में सुधार किया।  यह सभी कस्टमर्स हमारी ह्यूमन टच फिलॉस्फी से जुड़े है, जिससे हम अपने उपभोक्ताओं की सभी जरूरतें पूरी करते हैं। साल की पहली छमाही तक सप्लाई में आ परेशानियों के बावजूद हमने यह सुनिश्चित किया कि हम 2023 की अंतिम छमाही का समापन सकारात्मक रूप से करेंगे। 2024 में अपनी मौजूदा रेंज के साथ हमारे पास अपने उपभोक्ताओं के लिए तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स के विकल्प है। हमने नए प्रॉडक्ट्स की लॉन्चिंग की घोषणा भी की। इसके अलावा हम प्रॉडक्ट्स के निर्यात से अपना विकास कर रहे हैं और अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। कंपनी के प्रॉडक्ट्स की खरीद से उपभोक्ताओं को मिलने वाली खुशी और संतुष्टि पर हमारी पैनी नजर है। स्कोडा फैमिली में हम नए उपभोक्ताओं का स्वागत कर रहे हैं।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

46 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

59 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago