बांग्लादेश स्थित डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा एक ही दिन में 350 ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे बड़ी डिलीवरी का रिकॉर्ड
नई दिल्ली: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने अपनी वैश्विक श्रेष्ठता को और अधिक मजबूती प्रदान की है। बांग्लादेश स्थित डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी ए सी आई मोटर्स लिमिटेड द्वारा एक ही दिन में अब तक की सबसे बड़ी ट्रैक्टर डिलीवरी करके कंपनी ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के दिनाजपुर में “सोनालीकर बिशोजॉय” थीम पर आयोजित एक भव्य समारोह में हासिल हुआ। इस आयोजन में 350 ट्रैक्टरों की डिलीवरी सिर्फ 4 घंटे में पूरी की गई, जो प्रगति, उत्पादकता और साझेदारी का उत्सव रहा।
नेतृत्व के वक्तव्य
डॉ. दीपक मित्तल, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने इस उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए कहा:
“सोनालीका की विरासत इस दृढ़ विश्वास से प्रेरित है कि भारत की श्रेष्ठता दुनिया को प्रेरित कर सकती है… बांग्लादेश के हमारे डिस्ट्रीब्यूटर ए सी आई मोटर्स द्वारा हासिल किया गया यह नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, हमारे सफर में विश्वास रखने वाले हर किसान और हर साथी के प्रति हमारा आभार है। सोनालीका परिवार का प्रत्येक सदस्य आज गर्वित है, और हम दुनिया भर के किसानों को सशक्त बनाने के अपने मिशन पर कायम हैं।”
श्री गौरव सक्सेना, डायरेक्टर एंड सीईओ – इंटरनेशनल बिज़नेस, आई टी एल ने कहा:
“बांग्लादेश में हमारे डिस्ट्रीब्यूटर ए सी आई मोटर्स लिमिटेड द्वारा हासिल की गई एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी डिलीवरी का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्शाता है कि कैसे विश्वास, ग्राहक-केंद्रितता और उद्देश्य एक साथ मिलकर प्रभावशाली रहते हैं। सोनालीका के लिए, परिवर्तन का अर्थ है प्रत्येक किसान, प्रत्येक पार्टनर और प्रत्येक समुदाय का उत्थान करना, जिनकी हम भारतीय इनोवेशन के साथ सेवा करते हैं।”
बांग्लादेश में सोनालीका का प्रभुत्व
- सफलता की साझेदारी: सोनालीका ट्रैक्टर्स ने बांग्लादेश में ए सी आई मोटर्स लिमिटेड के साथ पिछले 18 वर्षों से साझेदारी की है।
- बाजार में स्थिति: कंपनी पिछले 5 वर्षों से बांग्लादेश में नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड के रूप में मजबूती से बनी हुई है और उद्योग में 50% से अधिक मार्किट शेयर भी हासिल किया है।
- उत्पाद रेंज: सोनालीका बांग्लादेश को 30-75 एच पी की रेंज में अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों का निर्यात करती है, जिन्हें देश के किसानों की फसल और मिट्टी की जरूरतों के अनुसार अनुकूलित किया जाता है।
प्रत्येक सोनालीका ट्रैक्टर कंपनी के होशियारपुर, पंजाब में स्थित दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाया जाता है, जो हाई क्वालिटी स्टैण्डर्ड के साथ 2 मिनट में एक नया हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर तैयार करता है।
