कोटा। नीट की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मोशन एजुकेशन ने हाल ही में NEET Previous Year Questions (PYQ) सॉल्यूशन बुक्स लॉन्च की हैं, जिनमें हर सवाल के साथ एक QR कोड भी उपलब्ध है। इस कोड को स्कैन करते ही छात्र सीधे उस प्रश्न का वीडियो सॉल्यूशन देख सकते हैं, जिससे उन्हें कॉन्सेप्ट बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया, “इस साल नीट का पेपर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, जिससे यह साफ हो गया है कि अब केवल रटकर पढ़ना काफी नहीं है। परीक्षा में सफलता के लिए विश्लेषणात्मक सोच और गहरी समझ ज़रूरी हो गई है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए हमने यह सॉल्यूशन बुक्स तैयार की हैं। इनमें हर सवाल के साथ वीडियो एक्सप्लनेशन उपलब्ध है ताकि छात्र कॉन्सेप्ट को गहराई से समझ सकें।”
नीट डिवीजन के हेड और मोशन के ज्वाइंट डायरेक्टर अमित वर्मा ने जानकारी दी कि NEET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के जरिए देशभर के मेडिकल अंडरग्रेजुएट कोर्सेज जैसे MBBS, BDS, आयुष, BVSc और AH में दाखिला मिलता है। हर साल करीब 24 लाख छात्र यह परीक्षा देते हैं, जिसमें 11वीं और 12वीं के स्तर के कुल 180 सवाल होते हैं—फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी से 45-45 प्रश्न।
इस मौके पर मोशन के कंटेंट हेड जयंत चित्तोड़ा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इन सॉल्यूशन बुक्स में 2008 से 2025 तक के नीट प्रश्नों को अध्याय और टॉपिक वाइज व्यवस्थित किया गया है। इससे छात्रों को क्लास में टॉपिक पढ़ने और मॉड्यूल हल करने के तुरंत बाद पिछले वर्षों के सवाल हल करने में आसानी होगी।
यह नवाचार नीट की तैयारी को न केवल अधिक प्रभावी बनाएगा, बल्कि छात्रों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा का सामना करने में भी मदद करेगा।


