Police Transfer List: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 140 पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है। डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशों के बाद फेरबदल सूची जारी की गई है।
इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में जिले के कई थानों और चौकियों में तैनात मैदानी अमले को पूरी तरह से बदल दिया गया है। जारी की गई आधिकारिक सूची में ASI, Head Constables और Constables के नाम शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश में सभी प्रभावित कर्मचारियों का नाम, उनका पद, वर्तमान थाना/चौकी और उन्हें सौंपी गई नई जिम्मेदारी का उल्लेख किया गया है।
आदेश के मुताबिक, ट्रांसफर किए गए सभी 140 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान कार्यस्थल से कार्यमुक्त होकर नए थानों और चौकियों में अपनी आमद दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस अचानक हुए बड़े फेरबदल से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है।






