सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आमजन की समस्याओं के समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जा रही महापौर जनसुनवाई अब नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद मंच बनती जा रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर उपस्थित हो सकेंगे। इस दौरान महापौर प्रीति संजीव सूरी नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी, ताकि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।नगर निगम प्रशासन के अनुसार जनसुनवाई में निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की जा सके। इससे नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और एक ही स्थान पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जनसुनवाई में उपस्थित होकर इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं, ताकि समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
महापौर जनसुनवाई आज, नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
सम्बंधित ख़बरें


