Project Dhadak : छत्तीसगढ़ में जरूरतमंद बच्चों के इलाज के लिए चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के तहत एक और बच्चे को नया जीवन मिला है। रायपुर जिले की 11 वर्षीय छात्रा पीहू कारके हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रही थी, लेकिन अब उसका ऑपरेशन हो गया है और अब पीहू पूरी तरह स्वस्थ है। बता दें कि प्रोजेक्ट धड़कन’ पहल को प्रदेश के मुखिया सीएम साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है।
पीहू को थी दिल की बीमारी
छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीहू को लंबे समय से दिल की समस्या थी। इसी दौरान जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर ‘प्रोजेक्ट छांव’ के अंतर्गत उसकी जांच की गई। शिविर में मौजूद ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ की टीम ने जांच के दौरान पीहू के हृदय में दिक्कत होना मिला।
हुआ सफल हार्ट ऑपरेशन
शुरूआती जांच के बाद पीहू को आगे के उपचार के लिए श्री सत्यसांई संजीवनी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने 7 दिन के अदंर उसका सफल हार्ट ऑपरेशन किया और इलाज के बाद पीहू की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। अब पीहू को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मां ने जताया आभार
पीहू की मां इंद्राणी कारके ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और इलाज मिलने से उनकी बेटी को नई जिंदगी मिली है।


