रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 64 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट
जारी आदेश में राज्य के अलग-अलग जिलों और इकाइयों में पदस्थ इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। विभाग का कहना है कि प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह तबादला सूची जारी की गई है।
नई पोस्टिंग पर संभालेंगे जिम्मेदारी
तबादला सूची में शामिल सभी पुलिस इंस्पेक्टरों को नई जगह पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित इकाइयों को भी आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
ट्रांसफर लिस्ट देखें


ये खबर भी पढ़ें..
