सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए

पुलिस महानिदेशक की प्रशस्ति रोल (DGCR) अलंकरण समारोह में सराहनीय काम के लिए 277 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों सम्मानित को किया गया

277 police personnel honored in MP for commendable work
277 police personnel honored in MP for commendable work
Khabar Digital Desk

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश पुलिस में सराहनीय काम के लिए 277 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है।

शुक्रवार को भोपाल के प्रशासन अकादमी, में पुलिस महानिदेशक की प्रशस्ति रोल अलंकरण समारोह में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

2002 में शुरु हुई थी प्रशस्ति रोल सम्मान

विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशासन आदर्श कटियार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक की प्रशस्ति रोल सम्मान की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी। यह सम्मान वर्ष में दो बार प्रदान किया जाता है।

नक्सल विरोधी अभियान, विभिन्न पुलिस अभियानों, प्राकृतिक आपदा के दौरान सराहनीय कार्य, प्रशिक्षण, अनुसंधान, वाहन संचालन सहित पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सम्मान से नवाजा जाता है।

आदर्श कटियार ने बताया कि इस समारोह से पहले तक 915 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति रोल प्रदान किए जा चुके हैं एवं आज के कार्यक्रम में कुल 277 अधिकारी पुरस्कृत किए गए।

अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्काल मिलना चाहिए : DGP

पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा ने कहा कि वर्दीधारी सेवाओं में पुरस्कार एवं दंड की व्यवस्था का विशेष महत्व है। अच्छे कार्य का पुरस्कार उचित समय पर मिलना चाहिए, वहीं लापरवाही और अनियमितता करने वालों की जवाबदेही भी तय कर दंड दिया जाना चाहिए।

अच्छे कार्यों को समय पर पहचान और प्रोत्साहन मिलने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने पुलिस इकाइयों के प्रमुखों से कहा कि वे अपने अधीनस्थों के अच्छे कार्यों को तत्काल पहचानें, उनकी सराहना करें और पुरस्कार प्रस्ताव भेजने में अनावश्यक देरी न होने दें।

नक्सल विरोधी अभियान में मध्यप्रदेश पुलिस का ऐतिहासिक योगदान

DGP मकवाणा ने नक्सल विरोधी अभियान में मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2025 इस दिशा में ऐतिहासिक रहा। मानसून के दौरान भी सर्चिंग एवं अभियान लगातार जारी रहे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गत वर्ष सर्वाधिक अभियान, मुठभेड़, नक्सलियों का निष्प्रभावीकरण और आत्मसमर्पण दर्ज किए गए। एक वर्ष के भीतर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिए गए।

लांजी बालाघाट में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में विभिन्न रैंक के 64 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किए गए। उन्होंने हॉक फोर्स के उपस्थित अधिकारियों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अभियानों का नेतृत्व किया।

सभी एजेंसियों और पुलिस बलों के संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना, जिसे 11 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से नक्सल मुक्त घोषित किया गया। उन्होंने इसे पूरे पुलिस बल और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। साथ ही 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश हॉक फोर्स के उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन का भी उल्लेख किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना
किसान समाचार

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना
मध्यप्रदेश

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत
मध्यप्रदेश

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां
मध्यप्रदेश

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत
मध्यप्रदेश

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल