P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeक्राइमDamoh News: कलेक्टर सुधीर कोचर का बनाया फेक व्हाट्सएप अकाउंट.. वियतनाम का...

Damoh News: कलेक्टर सुधीर कोचर का बनाया फेक व्हाट्सएप अकाउंट.. वियतनाम का नंबर

पुलिस अधीक्षक को दर्ज कराई गई शिकायत

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ साइबर अपराधियों द्वारा नित नए हथकंडे अपनाकर आम लोगों को अपना निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हालत यह है कि अब साइबर अपराधी अधिकारियों के नाम का उपयोग कर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। अबकी बार उनके निशाने पर और कोई नहीं दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर आ गए, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।

क्या है पूरा मामला
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर कई लोगों को कॉल और मैसेज किए जाने का प्रयास किया गया। हालांकि मामला सामने आने के बाद तत्काल ही कलेक्टर के द्वारा पुलिस अधीक्षक और कोतवाली थाना में आवेदन देकर संदिग्ध नंबर पर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। प्रारंभिक स्तर पर अभी तक इस संदिग्ध नंबर से किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

संदिग्ध नंबर का कंट्री कोड वियतनाम का
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के लिए जो नंबर 915677074 का उपयोग किया गया है। उसका कंट्री कोड +84 वियतनाम का है और यह व्हाट्सएप अकाउंट करीब एक माह पहले चालू होना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर वियतनाम की यात्रा पर थे। ऐसे में आशंका है कि इस दौरान उनके बारे में जानकारी जताकर साइबर थक गया किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा उनका फर्जी अकाउंट बनाया गया। वहीं दूसरी और कलेक्टर ने भी आमजन से किसी भी अफवाह या इस तरह की संदिग्ध नंबर पर ध्यान न देने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट