मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं

भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में टॉप 30 तक का सफर तय किया, लेकिन वह टॉप 12 में जगह बनाने से चूक गईं। केरल की रहने वाली काजिया 19 वर्षीय लॉ की छात्रा हैं। टॉप 12 में चिली, डोमिनिकन गणराज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूजीलैंड, क्यूबा, प्यूर्टो रिको, फिलीपींस, कोलंबिया, निकारागुआ, वेनेजुएला, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और फ्रांस की प्रतियोगी शामिल थीं

मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं
Khabar Digital Desk

26-11-2026, नई दिल्ली: मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं- भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में टॉप 30 तक का सफर तय किया, लेकिन वह टॉप 12 में जगह बनाने से चूक गईं। केरल की रहने वाली काजिया 19 वर्षीय लॉ की छात्रा हैं। टॉप 12 में चिली, डोमिनिकन गणराज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूजीलैंड, क्यूबा, प्यूर्टो रिको, फिलीपींस, कोलंबिया, निकारागुआ, वेनेजुएला, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और फ्रांस की प्रतियोगी शामिल थीं।  हालांकि, अपने पारंपरिक परिधानों के जरिए उन्होंने केरल की संस्कृति और भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

19 साल की उम्र में हासिल किया मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब

काजिया लिज केरल की रहने वाली 19 वर्षीय लॉ की छात्रा हैं। उन्हें अगस्त 2026 में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया गया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 52 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। इसके बाद, प्यूर्टो रिको में हुए मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

पारंपरिक परिधान में दिखी केरल की झलक

प्रतियोगिता के पर्सनल इंटरव्यू राउंड में काजिया ने केरल की प्रसिद्ध कसावु साड़ी से बना गाउन पहना था। उनके पहनावे में राज्य की पारंपरिक कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली। उनके बालों में लगा गजरा और पारंपरिक आभूषण भी उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े थे।

राष्ट्रीय पोशाक में दिखाई भारतीय विरासत

राष्ट्रीय पोशाक प्रतियोगिता में काजिया ने भारत के अलग-अलग हिस्सों से जुडी कपड़ा कला और हस्तशिल्प को दर्शाने वाली पोशाक पहनी एवं इसके जरिए उन्होंने देश की विविधता और सदियों पुरानी कपड़ा परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में केरल की प्राकृतिक सुंदरता और वास्तु विरासत से प्रेरित तत्व भी शामिल थे।

भारत को अब तक मिल चुके हैं तीन मिस यूनिवर्स खिताब

भारत की ओर से सुष्मिता सेन ने 1994, लारा दत्ता ने 2000 और हरनाज संधू ने 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। हरनाज संधू भारत की सबसे हालिया मिस यूनिवर्स विजेता हैं। काजिया भले ही इस बार टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर अपनी अलग पहचान बनाई।

संबंधित खबरें

Avengers Doomsday Advance Booking: भारत में 65 करोड़ के पार पहुंची टिकटों की बिक्री, 10 लाख से ज्यादा टिकट बुक

about 4 hours ago

रामायण फिल्म में सीता के योद्धा रूप पर विवाद, अमीश त्रिपाठी ने किया बचाव

about 4 hours ago

Yeh Prem Mol Liya Review: शादी, प्यार और परिवार की कहानी ने जीता दिल! 'ये प्रेम मोल लिया' को फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स

about 11 hours ago

Gunmaaster G9 Review: इमरान हाशमी का खूंखार अवतार देख फैंस हुए फिदा! मिले 4 स्टार, क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ

about 11 hours ago

हनुमान अंश: SonyLIV के साथ OTT पर पांच भाषाओं में भी होगी रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

1 day ago

क्या श्रीदेवी की मौत के पीछे थी कोई साजिश? यूएई में भारत के पूर्व राजदूत ने बताई दुबई की उस रात की पूरी सच्चाई

1 day ago

और पढ़ें

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत
मध्यप्रदेश

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत
बिजनेस न्यूज

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत

BJP Election Strategy List: यूपी से लेकर पंजाब तक भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज, जानें किस राज्य में कौन संभालेगा मोर्चा
नेशनल न्यूज़

BJP Election Strategy List: यूपी से लेकर पंजाब तक भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज, जानें किस राज्य में कौन संभालेगा मोर्चा

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज
मध्यप्रदेश

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील
मध्यप्रदेश

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील

 एशिया की सबसे महंगी शॉपिंग सड़कों में भारत के 3 बाजार, जानें कौन किस नंबर पर
यात्रा

एशिया की सबसे महंगी शॉपिंग सड़कों में भारत के 3 बाजार, जानें कौन किस नंबर पर