भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. जिसमें उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपने कथित अफेयर की खबरों पर खुलकर बात की.
पवन सिंह संग अफेयर पर क्या बोली मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. अपने करियर के दौरान उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे लोकप्रिय कलाकारों के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया. हालांकि दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी आई. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, जिसकी वजह से उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी सराहा गया.लगातार कई फिल्मों में साथ काम करने के कारण इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच यह चर्चा होने लगी कि दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता ही नहीं बल्कि निजी संबंध भी हैं. इस बारे में बात करते हुए मोनालिसा ने सिद्धार्थ कन्नन संग बात करते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता है कि अगर कोई कलाकार किसी एक अभिनेता या अभिनेत्री के साथ कई फिल्मों में काम कर लेता है तो लोगों को लगता है कि उनके बीच अफेयर चल रहा है.
पवन सिंह संग होती थी लड़ाई
मोनालिसा ने बताया कि जब वह पवन सिंह के साथ फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं, उस समय भी ऐसी अफवाहें खूब उड़ती थीं. उन्होंने कहा कि उस दौर में पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आती रहती थीं और उनके कई रिश्तों की चर्चा भी होती थी. इसके बावजूद लोगों ने उनका नाम पवन सिंह के साथ जोड़ना शुरू कर दिया था.अभिनेत्री ने यह भी बताया कि काम के दौरान कई बार उनके और पवन सिंह के बीच कहासुनी भी हो जाती थी. कई बार वैनिटी वैन में बहस तक हो जाती थी और इसका असर शूटिंग पर भी पड़ जाता था. उन्होंने माना कि उस समय वह काफी तनाव में रहती थीं, क्योंकि एक तरफ उनके बारे में अफवाहें फैल रही थीं और दूसरी तरफ पवन सिंह के नाम किसी और के साथ जोड़े जा रहे थे.
मोनालिसा ने यह भी कहा कि उस समय पवन सिंह का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भी जोड़ा जा रहा था. मीडिया और इंडस्ट्री में उनकी रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती थीं. हालांकि मोनालिसा का कहना है कि इन सबके बावजूद उनके और पवन सिंह के बीच कभी भी उस तरह का रिश्ता नहीं रहा जैसा लोगों ने समझ लिया था.उन्होंने पवन सिंह के व्यक्तित्व को लेकर भी बात की. मोनालिसा ने कहा कि कई लोग उन्हें घमंडी या बदतमीज बताते हैं, लेकिन उनके साथ काम करने के दौरान पवन सिंह ने कभी उनके साथ गलत व्यवहार नहीं किया. उन्होंने हमेशा पेशेवर तरीके से ही बातचीत की और उनके साथ किसी तरह की बदसलूकी नहीं की.


