Monday, November 2, 2026
HomeभारतIAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS और 1 IFS अधिकारी के...

IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS और 1 IFS अधिकारी के तबादले

डेस्क। मणिपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने चार आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को जल्द नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

वीके देवांगन को मिली कई अहम जिम्मेदारियां

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीके देवांगन को अतिरिक्त मुख्य सचिव (टीए एवं हिल्स, जीएडी और एमएएचयूडी) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एमयूडीए के अध्यक्ष, आईएससीएल के मिशन डायरेक्टर और नई दिल्ली स्थित मणिपुर भवन में ओएसडी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

आर.के. दिनेश बने प्रधान सचिव

आईएएस अधिकारी आर.के. दिनेश को प्रशासनिक सुधार और परिवहन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें आयुक्त (ईडी) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, उन्हें एमयूडीए के अध्यक्ष और आईएससीएल के मिशन डायरेक्टर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS और 1 IFS अधिकारी के तबादले

हाओबम रोसिटा और रॉबर्ट सिंह को नए विभाग

हाओबम रोसिटा को समाज कल्याण विभाग का आयुक्त और एमसीपीसीआर का सदस्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह मत्स्य पालन विभाग में अतिरिक्त आयुक्त और मणिपुर मानवाधिकार आयोग में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

वहीं, रॉबर्ट सिंह क्षेत्रीयमयूम को मत्स्य विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें मणिपुर मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

IFS अधिकारी अनुराग वाजपेयी का भी तबादला

भारतीय वन सेवा के अधिकारी अनुराग वाजपेयी को पीसीसीएफ और एचओएफएफ, मणिपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वह वस्त्र, वाणिज्य और उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। हालांकि, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का प्रभार उनसे वापस ले लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट