Monday, November 2, 2026
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal 7 January 2026: 3 राशियों को मिलेगा व्यापार में...

Aaj Ka Rashifal 7 January 2026: 3 राशियों को मिलेगा व्यापार में लाभ, इन राशियों के लिए शुभ संकेत

दैनिक राशिफल

मेष (Aries) – कोई अच्छी आर्थिक खबर आ सकती है। जैसे अचानक चेक मिलना, रिफंड या नया रचनात्मक प्रोजेक्ट प्रस्ताव । व्यापार मे छोटे बचत लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी में नया प्रोजेक्ट वर्क मिल सकता है जो आपके लिए वित्तीय रूप से लाभकारी होगा। आपके प्रेम जीवन मे आप और आपका साथी एक दूसरे की ताकत और कमजोरियों को संतुलित करते हैं। शादीशुदा हैं तो आपका रिश्ता और गहरा होगा। सिंगल हैं तो नया प्रेम आपको कार्यस्थल पर मिल सकता है। स्वास्थ्य संदर्भ में फिटनेस लक्ष्य पर काम कर रहे हैं तो अनुशासन रंग लाएगा । नहाने के पानी मे हल्दी डालकर नहलाए है।

शुभ रंग :- हल्का पीला

वृषभ (Taurus)– लंबे समय से करियर में मेहनत कर रहे हैं तो प्रयास रंग लाएंगे। रियल एस्टेट, ठोस निवेश के लिए समय अच्छा है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहेंगे। आप अब अपने वित्तीय भविष्य को धीरे- धीरे लगातार.बना रहे हैं। प्यार के संदर्भ में मौजूदा रिश्ते में साथ में घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। अविवाहितों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है के जिसके साथ दीर्घकालीन संबंध बन सकता है। प्रेमियों को सगाई या विवाह के लिए परिवार स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में फीलिंग आ रही है। आत्मसंतुष्टि प्राप्त करेंगे। पक्षियों को गेहूं पक्षियों को गेहूं खिलाएं।

शुभ रंग:- नारंगी, सुनहरा

मिथुन (Gemini)- करियर संदर्भ में प्रतिकूल परिस्थितियों को आप आसानी से पार कर सकते हैं। पेशा बदलना चाहते हैं तो समय अच्छा है। बड़ी खरीदारी या व्यापारिक यात्रा के संकेत हैं। वाहन खरीदी कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के लिए प्रयासरत हैं तो मेहनत रंग लाएगी। प्रेम प्रेम जीवन में आपका रिश्ता भरोसेमंद है। आपको साथी वफादार, जिम्मेदार है। सिंगल लोग ऐसा प्यार आकर्षित करेंगे जो केवल मौज-मस्ती नही करेगा, गंभीर, स्थिर होगा। जीवन की भाग-दौड़ कुछ समय के लिए छोड़कर स्वयं के लिए समय निकालेंगे। आपकी वास्तविक संतुष्टि किसमें है इसका विचार करेंगे शिवलिंग पर तिल मिलाकर जल चढ़ाए।

शुभ रंग :- सफेद, भूरा

कर्क (Cancer) – ‘आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव में आ सकते हैं। वित्तीय दायित्वों का बोझ हो सकता है। बजट का पुनर्मूल्यांकन करें। वर्तमान नौकरी छोड़कर नया शुरू करने का सोच सकते हैं। कम आय या बैंक बैलेंस के बारे में चिंतित हो सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है अतीत के प्रेम की वापसी संभव है। पुराने दिनो को याद कर सकते हैं। विवाहित परिवार बढ़ाने का सोच रहें हैं तो अच्छे संकेत हैं। सिंगल्स नए प्यार को पाने के लिए सपनों की दुनिया में खो सकते हैं। आपने अपने आदर्श साथी की छवि मन में बना रखी हो सकती है। हनुमानजी की पूजा करों

।
शुभ रंग :- नीला, जामुनी

सिंह (Leo)- पेशेवर नौकरी में स्थिरता, और सुरक्षा मिलेगी। व्यवसाय के मालिक जल्द ही परिवार के साथ नया व्यवसाय शुरू करने का सोच सकते हैं। भौतिक लाभ, वित्तीय समृद्धि का संकेत है। भविष्य के लिए बचत का.सोचेंगे। पुश्तैनी संपत्ति मिलने का संकेत है। प्यार के संदर्भ में आप या आपका साथी पुराने रिश्ते, ब्रेकअप के शोक में डूबे हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। अतीत के मोह से बाहर निकलें। किसी दूर के रिश्तेदार की मृत्यु की.खबर मिल सकती है। भविष्य में प्यार के नए अवसर मिलेंगे। गाय को हरी घास खिलाए। तंत्रिका तंत्र संबंधी विकारों से सावधान रहो हरी सब्जियों का सेवन करें

शुभ रंग :- हरा, हल्का पीला

कन्या (Virgo) – करियर में आप विकास के नए रास्ते तलाश करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय अवसर की खोज करेंगे। नौकरी के अवसर मे से उचित विकल्प चुनने के लिए सोचेंगे। छात्र वर्ग पाठ्यक्रम के चुनाव के लिए गहन विचार करेंगे। व्यापार मे भ्रम और संदेह का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संदर्भ में विवाहित हो या अविवाहित, आपके रिश्ते में किसी बड़ी सच्चाई के उजागर होने का संकेत हैं। अतीत की गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे। सिंगल हैं तो नए रिश्ते के लिए तैयार रहें। लंबी दूरी वाले रिश्ते में हो सकते हैं। अगर रिश्ता खतम करना चाहते हैं तो कानूनी रूप से अलग हो सकते हैं। चांदी के बर्तन में पानी पिए। शिवलिंग पर दूध अर्पित करो।

शुभ रंग: सफेद, क्रीम

तुला (Libra) – पारिवारिक अंधाधुंध खर्च से बचें। व्यापारिक वित्तीय योजना ; वकीलों या पेशेवर सलाहकारों की मदद से बनाए। कानून, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। कोई नया व्यवसाय या परियोजना शुरू कर सकते हैं नौकरी संदर्भ में कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा होगी। प्रेम रिश्ते मे आपको भावनात्मक असंतोष महसूस हो सकता है। पुराना छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। मानसिक शांति के लिए स्वयं के साथ समय बिताएंगे। सिंगल लोगों के लिए बेहतर भविष्य के संकेत हैं। स्वयं पर भरोसा रखें। कंबल या काला चना दान करें।

शुभ रंग:- हल्का नीला, बैंगनी

वृश्चिक (Scorpio) – करियर के संदर्भ में संदेह, भ्रम और अस्पष्टता से जूझ सकते सकते हैं। है। व्यवसाय मे स्पष्ट दिशा की कमी हो सकती है। धोखाधड़ी या भ्रामक मार्गदर्शन का शिकार हो सकते हैं। व्यापार की योजनाओं पर बारीकी से नजर डालें। आंतरिक समक्ष और बुद्धि का प्रयोग करें। नौकरी मे छिपे जोखिम से सावधान रहे। बड़े खर्च अभी टाल दो प्रेम जीवन में रिश्ता आगे बढ़ने के लिए तैयार है। विदेश मे किसी से संपर्क या लंबी दूरी के रिश्ते का संकेत है। शादीशुदा हैं तो भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दुनिया घूमने की योजना बना सकते है। आवारा कुत्तों को भोजन कराए।

शुभ रंग: – चितकबरा, स्लेटी

धनु (Sagittarius) – आपको करियर आगे बढ़ाने के लिए कई – अवसर मिलेंगे। व्यापार में कठिन निर्णय लेने पढ़ेंगे। व्यवसाय में सफल साझेदारी के संकेत हैं। हो सकता है आपका जीवनसाथी आपका व्यापार में साझेदार हो । नौकरी मे टीम वर्क की सहायता से लक्ष्य प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भ में दिनचर्या मे कुछ नया शुरू कर सकते हैं। प्रेम संदर्भ में रिश्ते मे विश्वसनियता, सुरक्षित महसूस करेंगे। आप और आपका साथी भाग्यशाली महसूस करेंगे। सुख-सुविधाओं का आनन्द लेंगे। जो नया साथी खोज कर रहे हैं उन्हें ऐसा रिश्ता मिलने के संकेत है जो समय के साथ गहरा होगा। हरे फल या हरी मूंग दाल दान करें।

शुभ रंग:- सफेद, तोता हरा

मकर (Capricorn) – आपको कला, संगीत, परामर्श, शिक्षण या स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल, सकती है। बजट और खर्च की समीक्षा करा व्यापार में जटिल वित्तीय लेनदेन से बचें। नौकरी में किसी समझदार महिला की सलाह मददगार साबित हो सकती है। प्यार संदर्भ में आप अत्यधिक नियंत्रण, असुरक्षा, ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं। आप या आपका साथी रिश्ते मे दम घुटने जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं। आप अपने साथी को लेकर रक्षात्मक रहेंगे। पार्टनर को खोने का डर मन में हो सकता है। रिश्ते पर भरोसा रखो पक्षियों को दाना डालें। शिवलिंग पर जल चढ़ाए।

शुभ रंग: आसमानी नीला, गहरा भूरा

कुंभ (Aquarius) – व्यापार में बड़े कर्ज, बकाया बिलों का दबाव हो सकता है। किसी की आर्थिक मदद करनी पड सकती है। नौकरी, करियर मे कड़ी मेहनत करेंगे लेकिन परिणाम के लिए अत्यधिक थकावट अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च कम करें। प्यार संदर्भ में किसी को पसंद करते हैं तो आत्मविश्वास के साथ इजहार कर सकते हैं। मौजूदा रिश्ते मे चुनौतिया हैं, तो बाधाओं को सफलता से पार कर लेंगे। कार्यालय की पूर्वी दीवार पर तांबे का सूर्य स्थापित करें। गुड़ का सेवन करें।

शुभ रंग :- नारंगी, सुनहरा,

मीन (Pisces) – करियर व्यवसाय में आपके पास पैसा कमाने या निवेश के लिए बहुत सारे विकल्प आएंगे। अवसरों का गहन विश्लेषण करें नौकरी के संदर्भ में भ्रमित है तो नौकरी के अवसरों में सतही आकर्षण से प्रभावित होने के बजाय मूल्यांकन करें। निवेश के मामले में सावधानी बरतें। वित्तीय सलाहकारों से परामर्श लें। प्रेम जीवन मे पहले मिली चोट के कारण आप भावनात्मक रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगे। प्रेमी पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। ऊर्जा की रक्षा करना सीख रहे हैं। जीवन की दूसरी चुनौतियों से लड़ते-लड़ते आप ऊर्जाहीन महसूस करेंगे जिसके कारण स्वयं के स्वास्थ्य, और प्रेम जीवन के लिए आप समय नहीं दे पा रहे हैं। स्वयं से प्रेम करें। अपनी खुशी का भी ख्याल रखें और प्यार रिश्ते के लिए समय निकालेंष। हनुमान चालीसा पाठ करें। गुड़ दान करें।

शुभ रंग :- केसरिया, गुलाबी

मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट