भोपाल/खबर डिजिटल। आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। आर्थिक मामलों से लेकर पारिवारिक संबंधों तक कई महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देंगे। आइए जानते हैं 12 राशियों का दैनिक राशिफल—
मेष (Aries)
आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। दायित्वों की पूर्ति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य सफल होंगे।
वृषभ (Taurus)
लाभ कम लेकिन खर्च अधिक रहेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। अधूरी जानकारी पर निर्णय लेने से बचें।
मिथुन (Gemini)
खानपान पर संयम रखें। कार्य की अधिकता रहेगी। सोचे हुए कार्य में अवरोध संभव है। यात्रा में सावधानी रखें, यश मिलेगा।
कर्क (Cancer)
मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के साधन बढ़ेंगे। दूर गए मित्र का सुखद समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह (Leo)
आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। दिनचर्या नियमित रखें। अनावश्यक विवादों से बचें। मांगलिक कार्य बनने की संभावना है।
कन्या (Virgo)
आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सलाह लाभकारी रहेगी। मानसिक संतुलन बना रहेगा। हर्ष और उत्साह मिलेगा।
तुला (Libra)
राजकीय समस्याओं का समाधान मिलेगा। निजी प्रयास सफल रहेंगे। मांगलिक कार्यों पर व्यय होगा। लंबी दूरी की यात्रा होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। किये गए प्रयासों में सफलता और लाभ मिलेगा। अतिथि आगमन संभव है।
धनु (Sagittarius)
विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। कार्य से लाभ प्राप्त होगा। नए कार्य की योजना बनेगी। थकान महसूस कर सकते हैं।
मकर (Capricorn)
क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूर गए मित्र से सुखद समाचार मिलेगा। संदेश लाभकारी साबित होगा।
कुम्भ (Aquarius)
कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्य बनेंगे। अधिकारियों से सीमित वार्तालाप रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रयास सफल होंगे।
मीन (Pisces)
पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा में उद्देश्य पूरा होगा। लाभ और सुख की प्राप्ति होगी।


