P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeराशिफलआज का राशिफल 9 अक्टूबर: 4 राशियों के लिए आज का दिन...

आज का राशिफल 9 अक्टूबर: 4 राशियों के लिए आज का दिन खास, हो सकती है धनवर्षा

मिथुन राशि समेत 3 अन्य राशियों का दिन शुभ, अच्छे कामों को पूरा करने का दिन

Today Horoscope 9 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों को ध्यान में रखकर राशिफल जारी किया जाता है। 9 अक्टूबर 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 9 अक्टूबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में। सूर्य कन्या राशि में। मंगल और बुध तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

आज का राशिफल-

मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवन में उन वस्तुओं की उपलब्धता रहेगी जिसकी जरूरत होगी। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु को भेंट करें।

वृषभ राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु को करीब रखें।

मिथुन राशि- आय के नए सोर्स बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को नमन करते रहें।

कर्क राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। लाल वस्तु के करीब रहें।

सिंह राशि- भाग्यवश काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु को पास रखें।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी होगा।

तुला राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु खास है।

मकर राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान सबकुछ बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट