P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतMay 2026 Bank Holiday List: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक,...

May 2026 Bank Holiday List: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट जारी

May 2026 Bank Holiday List: अप्रैल का महीना विदा हो रहा है और मई 2026 अपनी दस्तक देने को तैयार है। यदि आपके पास बैंक ड्राफ्ट, चेक क्लियरिंग या केवाईसी जैसे काम रूके हैं, तो उन्हें समय रहते निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मई के कुल 31 दिनों में से 12 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसमें साप्ताहिक रविवार, दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाश शामिल हैं।

1 मई से होगी छुट्टियों की शुरुआत

मई महीने का आगाज ही बैंक हॉलिडे के साथ हो रहा है। 1 मई को मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, राजस्थान, गुजरात और सिक्किम जैसे कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रह सकता है।

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

01 मई (शुक्रवार): मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस (क्षेत्रीय अवकाश)
03 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
07 मई (गुरुवार): बुद्ध पूर्णिमा
09 मई (शनिवार): दूसरा शनिवार
10 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
17 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
23 मई (शनिवार): चौथा शनिवार
24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
25 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती (क्षेत्रीय अवकाश)
31 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

डिजिटल बैंकिंग का लें सहारा

भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन राहत की बात यह है कि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। एटीएम से नकदी निकासी भी की जा सकती है।

ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना

दरसअल, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट या अपनी बैंक शाखा के नोटिस बोर्ड पर छुट्टियों की पुष्टि जरूर कर लें। लंबी छुट्टियों के दौरान चेक क्लीयरेंस में देरी हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट