नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी अब युवा वर्ग के बीच अपनी पहुंच और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी सिलसिले में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने के साथ ही युवा वर्ग के साथ संवाद बढ़ाने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
कई राज्यों के नेता होंगे शामिल
बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों से 2 से 3 नेताओं को बुलाया गया है। मध्यप्रदेश से भी तीन नेताओं के इसमें शामिल होने की जानकारी सामने आई है। बैठक में युवाओं के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
युवा वोटर्स तक पहुंच बढ़ाने पर फोकस
भाजपा की इस बैठक को युवा वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बैठक में युवाओं से जुड़े समकालीन मुद्दों, उनके साथ सीधे संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हो सकती है।
पार्टी नेतृत्व की कोशिश युवा वर्ग के साथ संवाद के नए माध्यम विकसित करने और उनकी अपेक्षाओं को समझते हुए संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की है। इसके लिए राज्यों में अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम और संपर्क अभियान चलाने को लेकर भी रोडमैप तैयार किया जा सकता है।
Exclusive Report: इंदौर से होगा मोहन सरकार का लिटमस टेस्ट… 45 दिन बाद उपचुनाव!
कई बड़े नेता बैठक में होंगे शामिल
भाजपा मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में पार्टी के कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। इनमें अनुराग ठाकुर, रवि किशन, कमलेश पासवान, पंकजा मुंडे और पूनम महाजन समेत अन्य नेता शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से बुलाए गए नेता भी बैठक में अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।
MP के तीन नेताओं की भी रहेगी मौजूदगी
बैठक में मध्यप्रदेश से तीन नेताओं के शामिल होने की जानकारी है। जिनका नाम उजागर नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रदेश में युवाओं को लेकर भाजपा की आगामी रणनीति पर भी नजर रहेगी। बैठक में मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रदेश स्तर पर युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने और उनके बीच संगठन की गतिविधियां बढ़ाने की योजना तैयार की जा सकती है।
युवा वर्ग बड़ी चुनौती
भाजपा के स्तर पर युवाओं को लेकर बुलाई गई यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पार्टी आने वाले समय में युवा वर्ग के साथ अपने संवाद और संपर्क को और व्यापक बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है। पार्टी का मानना है कि युवा वर्ग ही उनके सामने बड़ी चुनौती साबित होगा।
MP DGP कैलाश मकवाना पर हाईकोर्ट सख्त… 17 लाख की रिकवरी लौटाने के निर्देश
