खबर डिजिटल कटनी— शहर में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी चोट की है। इंद्रानगर स्थित एक आवासीय मकान में दबिश देकर 260 पाव देशी मसाला मदिरा जब्त की गई। बरामद शराब की कीमत 27 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।सीएम हेल्पलाइन पर मिली अवैध मदिरा विक्रय की शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर गली नंबर-06, बाल गंगाधर तिलक वार्ड, इंद्रानगर स्थित आशीष गुप्ता के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में दो प्लास्टिक कैरेट के अंदर 180 एमएल के 260 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 46.8 बल्क लीटर निकली।शिकायत से कार्रवाई तक, आबकारी ने कसा शिकंजाकलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। शराब जब्त करने के साथ आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-2 के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार तथा मुख्य आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह और किशनलाल बरदिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से शहर में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग का अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
इंद्रा नगर मे आवासीय मकान बना अवैध शराब का ठिकाना! किराना दुकान मे आबकारी का छापा, 260 पाव देशी मदिरा जब्त
सम्बंधित ख़बरें
